जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनुभाग
मुख्य पृष्ठ / जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनुभाग
जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनुभाग,
जन्म और मृत्यु का पंजीकरण
परिवार में किसी बच्चे के जन्म या किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर इसकी सूचना नगर पालिका के रजिस्ट्रार कार्यालय में देना अनिवार्य है।
कानून के अनुसार जन्म और मृत्यु का पंजीकरण जरूरी है, ताकि सरकारी रिकॉर्ड में सही जानकारी दर्ज हो सके और प्रमाण पत्र जारी किया जा सके।
इससे नागरिकों को अपने अधिकार मिलते हैं और वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
जन्म और मृत्यु पंजीकरण का महत्व
जन्म और मृत्यु का पंजीकरण समाज और देश के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए बहुत जरूरी है।
इससे मिलने वाले आँकड़े सरकारी नीतियाँ बनाने और योजनाएँ लागू करने में मदद करते हैं।
इन आँकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य सुविधाओं की योजना बनाई जाती है, ताकि सही जगह पर सही मात्रा में सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।
जन्म प्रमाण पत्र के लाभ
- स्कूल में प्रवेश के लिए
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए
- पासपोर्ट बनवाने के लिए
- बीमा पॉलिसी लेने के लिए
- राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए
- सरकारी और सामाजिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए
मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ
- संपत्ति के उत्तराधिकार के लिए
- पेंशन और बीमा से जुड़े मामलों के लिए
- पत्ति संबंधी दावों के निपटारे के लिए
- भूमि नामांतरण के लिए
जन्म और मृत्यु पंजीकरण कैसे कराएँ
जन्म या मृत्यु की घटना होने के 21 दिनों के भीतर, परिवार का कोई सदस्य या नजदीकी रिश्तेदार नगर पालिका के जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में
फॉर्म-1 (जन्म सूचना)
फॉर्म-2 (मृत्यु सूचना)
भरकर जमा करता है।
समय पर आवेदन करने पर जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र निःशुल्क जारी किया जाता है।